उद्यान विभाग द्वारा लगभग 200 कृषकों को निःशुल्क प्याज बीज का किया वितरण

उद्यान विभाग द्वारा लगभग 200 कृषकों को निःशुल्क प्याज बीज का किया वितरण

 

उद्यान विभाग कार्यालय, जनपद जौनपुर में कृषकों को प्याज की खेती के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 200 कृषक भाइयों को निःशुल्क प्याज बीज का वितरण किया गया।

 

उक्त बीज वितरण कार्यक्रम उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना एवं राज्य सेक्टर अनुसूचित जाति योजना के अंतर्गत किया गया। योजनाओं के तहत प्याज बीज का वितरण प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर पात्र एवं पूर्व पंजीकृत कृषकों को किया गया।

 

इस अवसर पर उद्यान विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिन कृषक भाइयों ने पूर्व में विभाग में प्याज बीज प्राप्त करने हेतु आवेदन किया हुआ है, उन्हें भी निर्धारित पात्रता एवं उपलब्धता के अनुसार प्याज बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

 

उद्यान विभाग का मुख्य उद्देश्य जनपद में प्याज सहित अन्य उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल एवं उत्पादन में वृद्धि करना, किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्यानिकी खेती के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

विभाग द्वारा कृषक भाइयों से अपील की गई कि वे उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं तथा वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें।

 

———–

जौनपुर 06 नवम्बर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

दीपावली पर्व पर बर्न वार्ड की व्यवस्था

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम ने अवगत कराया है कि आगामी दीपावली पर्व पर किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए समस्त चिकित्सा इकाईयों पर आकस्मिक चिकित्सकीय टीम का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ट्रामा सेंटर हौज में बर्न वार्ड बनाया गया है।

 

दीपावली पर्व के अवसर पर चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित किसी भी चिकित्सा अधिकारी/कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत न किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

———

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *