लखनऊ बना स्टेट आर्म रेस्लिंग प्रतियोगिता का चैंपियन
“लखनऊ के आर्यन बने चैंपियंस ऑफ चैंपियन”
*बरेली में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। लखनऊ टीम ने प्रथम, कानपुर टीम ने द्वितीय और मुरादाबाद टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया*। लखनऊ के आर्यन यादव ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता।
उत्तर प्रदेश आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया बरेली स्थित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने लेफ्ट और राइट हैंड के दोनों वर्गों में हाथ आजमाया। उन्होंने कहा कि लखनऊ खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा, जिसका सारा श्रेय लखनऊ के युवा कोच सौरभ कुमार को जाता है। जिन्होंने प्रतियोगिता से पूर्व पिछले दो माह से सभी खिलाड़ियों से जमकर अभ्यास कराया।
उत्तर प्रदेश आर्म रेस्लिंग एसोसिएशन के महासचिव शावेज़ अली के अनुसार प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2026 में कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अकमल खान, बरेली एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ कुमार अग्रवाल, उपनियंत्रक बरेली राकेश कुमार मिश्रा, लखनऊ कोच सौरभ कुमार, आकाश तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
प्रतियोगिता में लखनऊ से राजा शर्मा, केतन कुमार, अरशे आज़म, गगन चौहान, रुद्र देव, नीरज मौर्य, अभिषेक प्रजापति, मोहम्मद शाहरुख, सुजल साहू, विष्णु प्रताप सिंह, आर्यन साहू, रुद्राक्ष मिश्रा, अयान खान, आयुष कुमार, आलोक, समद आलम, नितिश यादव, आर्यन यादव, देवांश मिश्रा, जय सिंह , हिमांशु ठाकुर, प्रिंस, अजीत, अली ज़ैदी, ध्रुव देव, अमृत महारा, देव सिंह, विश्व विक्रम, अली इमाम, अनमोल गौतम, आदर्श प्रताप सिंह, हिमांशु पांडेय, श्रेष्ठ केसरवानी, फहद वारसी, आदि शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

