विश्व पर्यावरण दिवस पर ओमैक्स मेट्रो सिटी में हुआ वृहद पौधारोपण, आमजन की सहभागिता के साथ 10 हजार पौधरोपण का संकल्प
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ओमैक्स मेट्रो सिटी में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इस मौके पर 10 हजार पेड़-पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया जो चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे । पहले चरण में विविध प्रजातियों के पांच हजार पौधे रोपित किए गए. 690 एकड़ में फैली यह ओमेक्स मेट्रो सिटी टाउनशिप शहर के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में शामिल है। इस अभियान के जरिए पर्यावरण को बेहतर बनाने और लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ओमैक्स ने आमजन से भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइट में आकर पौधरोपण की अपील की। बड़ी संख्या में लोगों ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कंपनी की ओर से कहा गया है कि जो भी लोग इस अभियान में शामिल होकर पौधे लगाएंगे, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ओमैक्स की टीम करेगी। कंपनी का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी से यह अभियान और प्रभावी बनेगा।
ओमैक्स के एमडी श्री मोहित गोयल . ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन देती है। ऐसे में अब समय आ गया है कि हम प्रकृति को जीवन दें। पृथ्वी को बचाना विकल्प नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। आज हम सभी संकल्प करें कि हम हर छोटे कदम से पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएंगे।
ओमैक्स के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पण्डेय ने कहा कि पौधे लगाना सिर्फ एक दिन का काम नहीं है बल्कि आने वाले समय के लिए जरूरी जिम्मेदारी भी है। इसी सोच के साथ यह अभियान आयोजित किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें और शहर को हराभरा बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
ओमैक्स मेट्रो सिटी में द नेस्ट, कासिया और हाईस्ट्रीट जैसे प्रोजेक्ट लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। आउटर रिंग रोड के पास स्थित द नेस्ट बेहतर लोकेशन और सुविधाओं की वजह से खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आने वाले समय में यहां कई और नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाने की योजना है।

