सोरांव के विकास को लेकर गीता पासी का बड़ा विजन

सोरांव के विकास को लेकर गीता पासी का बड़ा विजन

अगले कार्यकाल में स्टेडियम और अस्पताल बनाने की प्राथमिकता

प्रयागरा। सोरांव विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक गीता पासी इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। सुबह घर से निकलने के बाद उनका अधिकांश समय क्षेत्र के लोगों के बीच बीतता है। आगामी विधानसभा चुनाव में करीब चार महीने का समय शेष रहने के बीच वह आचार संहिता लागू होने से पहले क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को पूरा कराने के प्रयास में जुटी हैं। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जनता से संवाद और उनकी समस्याओं को सुनना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बना हुआ है।

विधायक गीता पासी का कहना है कि प्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो सोरांव विधानसभा में विकास के कई ऐतिहासिक कार्य हो सकते थे। हालांकि, उनका दावा है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर इस कमी की भरपाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, महंगाई आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा रही है और किसान नीलगाय तथा आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके अनुसार पीडीए के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है।

गीता पासी ने अगले कार्यकाल के लिए सोरांव के विकास का एक विस्तृत विजन भी सामने रखा है। उनका कहना है कि दोबारा अवसर मिलने पर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़े स्टेडियम का निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े अस्पताल की स्थापना, मऊआइमा कताई मिल को दोबारा शुरू कराने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उनका मानना है कि इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं, किसानों और आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया जा सकता है।

राजनीतिक दृष्टि से भी सोरांव विधानसभा क्षेत्र आगामी चुनाव को लेकर चर्चा में है। यहां समाजवादी पार्टी के परंपरागत मतदाताओं के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग और पासी समाज की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। गीता पासी को अपने राजनीतिक आधार के साथ पासी समाज में भी समर्थन मिलने का दावा किया जाता रहा है। ऐसे में 2027 के चुनाव में उनके सामने अपने मौजूदा कार्यकाल के विकास कार्यों, जनता के बीच सक्रियता और अगले कार्यकाल के विकास विजन को मतदाताओं के सामने रखने की चुनौती होगी अगलेकार्यकालमें पूरा करना होगा

।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *