भारद्वाज आश्रम एवं श्रृंगवेरपुर धाम में 6 नवम्बर को आयोजित होगा भव्य दीपोत्सव

भारद्वाज आश्रम एवं श्रृंगवेरपुर धाम में 6 नवम्बर को आयोजित होगा भव्य दीपोत्सव

दोनो कार्यक्रम स्थलों पर 1.25-1.25 लाख से अधिक दीप होंगे प्रज्जवलित

प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में महर्षि भारद्वाज आश्रम एवं श्रृंगवेरपुर धाम में 06 नवम्बर को प्रस्तावित दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के सम्बंध में बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दीपोत्सव के आयोजन के सम्बंध में अपने विभाग से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया है।

बैठक में बताया गया कि 06 नवम्बर को भरद्वाज आश्रम पार्क पर 1.25 लाख एवं श्रृंगवेरपुर धाम में भी 1.25 दीपो से अधिक का प्रज्जवलन किया जायेगा। इसके साथ ही साथ उन्होंने प्रयागराज के सभी घाटों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।

उपमुख्यमंत्री ने दोनो स्थलों पर पारम्परिक रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम को सकुशल एवं भव्य रूप से आयोजित किए जाने के लिए कमेटी गठित किए जाने के लिए कहा है, जिससे कि कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जा सके।

इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ संबंधित अधिकारी गण उपस्थित र

हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *