मण्डलीय कला उत्सव 2025 ने दिए बारह उत्कृष्ट कलाकार
कला और संस्कृति के संगम को जीवन्त करता कला उत्सव 2025*
*• स्वयं को तलाशने और तराशने का मंच है कला उत्सव- विष्णु कांत पाण्डेय
कला स्वतंत्र है उसे किसी अनिवार्यता की आवश्यकता नहीं- डॉ० प्रदीप कुमार
कला एक प्राकृतिक प्रतिभा होती है जिसे निखारने के लिए मात्र एक अवसर चाहिए- रेखा दिवाकर
कला प्रकृति का दर्पण है, जो जीवन के सत्य को दर्शाती है- राकेश कुमार
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे पोषित करने, प्रस्तुत करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के दृष्टिगत आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को पॉयनियर मॉन्टेसरी इण्टर कॉलेज एल्डिको ब्रांच में मण्डल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ मण्डल के जनपदों उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी व हरदोई से चुने हुए 38 विद्यालयों के 130 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी गाइड-लाईन के अनुसार कला उत्सव की विषयवस्तु-‘‘विकसित भारत-वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना‘‘ है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा(मा०) विष्णु कान्त पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ डा0 प्रदीप कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विष्णु कांत पाण्डेय, जे०डी० डॉ० प्रदीप कुमार, डी०आई०ओ०एस० राकेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उसके बाद कथक कलाकार शचि द्विवेदी के द्वारा गणेश स्तुति की प्रस्तुति दी गयी। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि विष्णु कान्त पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को ‘‘स्वंय को तलाशने और तराशने‘‘ के साथ ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं गयी।
विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ दिनेश कुमार कला उत्सव प्रतियोगिता की 12 विधाओं के लिए अपनी अपनी विधाओं में शासन प्रशासन द्वारा पुरस्कृत कलाकारों ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभायी।
सभी विजयी प्रतिभागियों एवं टीमों को शील्ड/ट्राफी सहित प्रमाण पत्र मण्डलीय कला उत्सव लखनऊ मण्डल के संयोजक जे०डी० डॉ० प्रदीप कुमार द्वारा प्रदान किया गये एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गये।
इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर, जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ राकेश कुमार, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय, मनीषा द्विवेदी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ अमिता सिंह, पायनियर समूह के प्रबन्धक बृजेन्द्र सिंह एवं पॉयनियर मॉन्टेसरी इण्टर कॉलेज एल्डिको ब्रांच की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह, मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, डॉ॰ दिनेश कुमार सहित मण्डल के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कला उत्सव की मण्डलीय नोडल आकांक्षा पाठक और गुंजन पाठक द्वारा किया गया।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार के अनुसार कार्यक्रम के अन्तर्गत संपन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम निम्नवत् है। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में लखनऊ मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
परिणाम
संगीत गायन एकल: शास्त्रीय ,
दुर्गेश चंद्रोकर – श्री योगेश्वर ऋषिकुल इण्टर कॉलेज मेहंदीगंज लखनऊ
संगीत गायन समूह: लोकगीत
अंश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, कृष्णा शुक्ला, अरबाज खान- बाल निकुंज इण्टर कॉलेज लखनऊ
संगीत वादन एकल (स्वर वाद्य): शास्त्रीय
समृद्धि दीक्षित – सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, सीतापुर
संगीत वादन एकल (ताल वाद्य): शास्त्रीय
आदित्य सिंह – सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, अलीगंज लखनऊ
संगीत वादन समूह: शास्त्रीय
आकांक्षा, प्रणव, प्राची, श्रेया – एस०के०डी० एकेडमी गोमती नगर लखनऊ
नृत्य एकल: शास्त्रीय – पार्थवी राय – एमिटी इण्टरनेश्नल स्कूल, लखनऊ
नृत्य समूह: लोक
छवि कनौजिया, जाह्नवी सिंह, शशि यादव, राखी शर्मा- भारतीय बालिका विद्यालय इण्टर कॉलेज, शाहनजफ़ रोड, लखनऊ
नाटक समूह: लघु नाटिका
संकल्प रावत, अभय कुमार तिवारी, रिशु मोदी, नागेश अवस्थी – राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज, लखनऊ
दृश्य कला एकल: द्विआयामी (चित्रकला)
ब्रमेश जॉय अपेटो- राज0 जुबिली इ0का0 लखनऊ
दृश्य कला एकल: त्रिआयामी (मूर्तिकला)
विशेष साहू- श्री योगेश्वर ऋषिकुल इ0का0 मेहंदीगंज लखनऊ।
दृश्य कला समूह: स्थानीय शिल्प
राखी सिंह, पूजा – राज0बा0इ0कॉलेज लखीमपुर खीरी
पारम्परिक कहानी वाचन समूह
वंशिका द्विवेदी एवं शगुन श्रीवास्तव, नवयुग कन्या इण्टर कॉलेज लखनऊ

