खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, द्वारा करंजाकला ब्लॉक परिसर में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास और जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया गया 

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, द्वारा करंजाकला ब्लॉक परिसर में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास और जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया गया

 

मनीष श्रीवास्तव_मीडिया प्रभारी_

_जौनपुर, 16 जून 2026_ खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, माननीय श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने करंजाकला ब्लॉक परिसर में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया और जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ पर करंजाकला की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम यादव जी ने राज्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ शिलान्यास संपन्न हुआ। इन आवासीय भवनों के निर्माण पर लगभग ₹2.29 करोड़ व्यय होंगे।

 

शिलान्यास के उपरांत राज्यमंत्री जी ने ब्लॉक परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर “मोदी सरकार के 12 वर्ष: हर परिवार को सुरक्षा देने वाले वर्ष” थीम पर स्वास्थ्य शिविरों एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

 

राज्यमंत्री जी ने विकास खण्ड करंजाकला में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया तथा नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम यादव जी, जिला महामंत्री श्री अजय सिंह जी, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’, प्रदीप तिवारी, धर्मेन्द्र मिश्रा, श्री राजकेशर पाल जी, जनकल्याण शिविर संयोजक श्री रविन्द्र सिंह ‘राजू दादा’ जी, प्रधान संघ अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव जी, BDO करंजाकला एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *