नौनिहालों ने किया प्रोमिस, अभिभावकों से करेंगे आग्रह, कि अपने बूथ पर मतदान करें।
दैनिक देश उपासना,
क्राइम ब्यूरो विश्वकर्मा।
जौनपुर।
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश द्वारा विभिन्न बूथ का भ्रमण किया गया। संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं के मतदाता जागरूकता महोत्सव का आयोजन किया गया। कंपोजिट विद्यालय पांडेयपुर पर हेलो वोटर्स का आयोजन कर मतदान दिवस 25 मई के चुनावी विषय मे बताया। साथ ही नौनिहालों ने प्रोमिस किया वो अपने अभिभावकों से आग्रह करेंगे कि इस मतदान दिवस पर बूथ पर जा कर अवश्य मतदान करें । यही उनके लिए बेस्ट गिफ्ट होगा। रास्ते में उड़न दस्ता टीम के साथ विभिन्न गाड़ियों की चेकिंग की गई। टीम को भी निर्देशित किया गया कि यात्रियों एवम गाड़ी में सवार लोगों के साथ अच्छे से पेश आएं। उक्त अवसर पर नायब तहसीलदार सूरज पटेल, वीआरसी ऑपरेटर मनोज साथ रहे।

