सी0के0 बिरला ग्रुप द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया मुंगराबादशाहपुर को दिया गया एक्स-रे प्रिंटिंग मशीन एवं सीबीसी मशीन

जौनपुर 04 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)- सतहरिया जौनपुर स्थित एचआईएल लिमिटेड, सी0के0 बिरला ग्रुप द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया मुंगराबादशाहपुर को सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) कार्यक्रम के अंतर्गत एक्सरे मशीन, एक्स-रे प्रिंटिंग मशीन एवं सीबीसी मशीन दिया गया।
          इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया डॉक्टर राजेश कुमार, एचआईएल प्रबंधक पंकज कुमार, एक्स-रे टेक्निशियन सविता त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ मौजूद रहे।
             मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एचआईएल संस्थान के जन स्वास्थ्य के प्रति किए गए। इस योगदान की सराहना किया तथा आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *