नवागत डीएम शशांक त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार वार्ता में गिनाई अपनी प्राथमिकता
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।रामनगरी में दर्शन-पूजन के उपरांत नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को कोषागार कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने अपनी प्रमुख प्राथमिकता भी गिनाई सबसे पहले उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल गरिमामय हो उठा।कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक महकमे में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा गया।जिलाधिकारी के स्वागत के लिए अयोध्या के विभिन्न विभागों के अधिकारी पहले से ही कोषागार कार्यालय में मौजूद थे।अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।शशांक त्रिपाठी ने कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया और जिले की वर्तमान स्थिति एवं प्रमुख योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने संकेत दिया कि शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।साथ ही उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। पत्रकारों से खटीक होते हुए उन्होंने अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।कार्यभार ग्रहण के इस अवसर पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।कुल मिलाकर, नवागत जिलाधिकारी का आगमन जिले के प्रशासनिक ढांचे के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पत्रकारों से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाई।उन्होंने कहा कि रामनगरी में हो रहे योजनाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है साथ ही साथ राम मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा जिसको लेकर एक कार्य योजना भी बनाई जाएगी बताया कि अयोध्या जनपद के चहुँमुखी को विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन के मंसानुरुप फरियादियों के समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है साथ ही साथ शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना भी अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक बताया।

