जातिगत आरक्षण समाप्त करने को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन * संसद में बिल लाने की मांग

जातिगत आरक्षण समाप्त करने को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन
* संसद में बिल लाने की मांग
मीरजापुर। देश में जातिगत आरक्षण को समाप्त करने व संसद में बिल पास करने, तत्काल प्रभाव से जातिगत आरक्षण समाप्त करने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला मुख्यालय पर करणी सेना सहित अन्य ने प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मीरजापुर इकाई के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सिंह गहरवार की अध्यक्षता में 22 अगस्त 2026 को मीरजापुर मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एकजुट हुए सर्वण समाज के लोगों ने कहा कि भारत देश एक सर्वधर्म समभाव वाला देश है, जहां सभी धर्म, जाति, वर्ग के लोगों को बराबर सम्मान दिया जाता है। भारत में विभिन्न जाति, धर्म, रंग, वर्ण के लोग आते हैं और अपने-अपने क्षेत्र में अपनी भाषा के पोषक हैं। परंतु देश एक है, नागरिकता एक है, और सभी जाति, धर्म, वर्ण के लोगों को इस समान नागरिकता वाले देश में समान अवसर प्राप्त होना चाहिए, लेकिन जातीय आरक्षण व्यवस्था सभी धर्म जाति वर्गों में भेद कर उनमें संघर्ष की स्थिति पैदा कर रही है। योग्यता कहीं न कहीं जातिगत आरक्षण के पैरों तले कुचली जा रही है, और योग्य पात्र व्यक्ति उच्च पद प्राप्त नहीं कर पाते, अवसर प्राप्त नहीं कर पाते। जबकि जातिगत आरक्षण के चलते अयोग्य व्यक्ति भी उसे पद को धारण कर लेता है। यह स्थिति निश्चित रूप से संघर्ष की स्थिति है। क्योंकि यदि देश एक है तो सभी नागरिकों को अवसर भी एक समान होना चाहिए क्योंकि नागरिकता भी समान है।
साथ ही देश में व्यापक पैमाने पर जातिगत हिंसा, विरोध और नौकरियों में आरक्षण, विद्यालयों में आरक्षण, शिक्षण संस्थानों में आरक्षण निश्चित रूप से देश के युवाओं और युवा होनहारों को उनके अधिकारों से वंचित कर रहा है। वक्ताओं ने कहा छात्र बिना मेहनत किए किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर उसका हिस्सा बन रहा है, जबकि दूसरी ओर क्षेत्र, गांव, देश का होनहार छात्र अच्छे नंबर लाकर भी अपने आप को योग्य साबित नहीं कर पा रहा है। जिससे उनमें कुंठा उत्पन्न हो रही है, और आपसी जातीय संघर्ष को बल मिल रहा है। इन सब परिस्थितियों को दूर करने के लिए तथा देश में समान नागरिकता की तरह सामान सेवा में अवसर, समान शिक्षा में अवसर, सामान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अवसर को बल देने वाली गैर आरक्षण नीति को पोषण देने के लिए मिर्जापुर जनपद के समस्त जाति धर्म के लोगों का श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अगुवाई करती है। करणी सेना ने मांग किया है कि देश के सभी नागरिकों को एक रूप में एकरूपता प्रदान करते हुए केवल “भारत देशवासी” के नाम से उनकी पहचान बनाने के लिए इस जातिगत आरक्षण को खत्म करें। जातिगत आरक्षण के चलते देश में हो रहे हिंसा को खत्म करें। भेदभाव को खत्म करें। इसके लिए सभी मिर्जापुर वासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों का श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व भारतीय स्वर्ण संघ स्वर्ण  सामान्य मंच व जन स्वर्ण  संगठन सहित सभी सवर्ण समाज के आह्वान करता है कि आरक्षण जाति के आधार पर हटा कर आर्थिक आधार पर दिया जाय, नहीं तो देश में क्रांति की ज्वाला जिस दिन शुरू हो जायेगी उस दिन सम्भालना सरकार को मुश्किल हो जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी देश के नेताओं की होगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल, रत्नेश सिंह, आदित्य मिश्रा, उदय प्रताप मिश्रा, शाश्वत सिंह, अमित सिंह, मंगल, शिवम सिंह, पुष्कर सिंह, प्रीतम सिंह, सागर सिंह, वैभव सिंह गहरवार, धर्मेश दुबे, राजमणि दुबे, मधुकर मिश्रा, रोहित तिवारी, आलोक सिंह, मंगल सिंह, संदीप तिवारी, दीपक दुबे, फहीम खान, राजेश कुमार, बृजेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार पाण्डेय (एड.), मुकेश त्रिपाठी, गुड्डू सिंह, मंगला पाण्डेय, भा.रा.स. अध्यक्ष, जगदीश दुबे, परसनाथ, धर्मजीत सिंह, इन्द्र बहादुर सिंह, अमित कुमार सिंह (शिवम), राजा पाण्डेय, संदीप तिवारी, पं. साधु तिवारी, भारतीय स्वर्ण  संघ, पवन पाण्डेय, किशन सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *