मॉडलिंग और ब्रांड कैंपेन में सक्रिय स्विंकी मेहता को
मिला बेस्ट मॉडल अवॉर्ड…!
मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में क्रियाशील मॉडल स्विंकी मेहता अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स और हालिया उपलब्धियों को लेकर इनदिनों चर्चा में हैं। मॉडलिंग, फैशन शो, प्रिंट कैंपेन और ब्रांड प्रमोशन से जुड़ी स्विंकी अब मनोरंजन जगत में भी अपने काम का विस्तार कर रही हैं। हाल ही में स्विंकी मेहता ने कासा ग्लोमोरा लक्जरी लाइफ स्टाइल कार्यक्रम में रैंप वॉक किया, जहां उन्हें बेस्ट मॉडल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री कियारा आडवाणी के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनकी हालिया उपलब्धियों में खास रहा। मंत्री कृपाशंकर सिंह और आंनद दुबे के हाथों भी उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ। इसके अलावा, राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में मुंबई ग्लोबल द्वारा प्रस्तुत ‘अखंड भारत रत्न’ अवॉर्ड समारोह में भी स्विंकी मेहता को सम्मानित किया जा चुका है। स्विंकी मेहता ब्रांड कैंपेन और म्यूजिक वीडियो के माध्यम से भी काफ़ी काम कर चुकी हैं। आगामी पंजाबी एल्बम को लेकर भी स्विंकी चर्चा में हैं। इसके साथ ही स्विंकी मेहता अभिनय के क्षेत्र में नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

