जोसेफेस्ट 2026 में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन
हिंदी वाद-विवाद सहित कई प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार
प्रयागराज। सेंट जोसेफ्स स्कूल एंड कॉलेज, प्रयागराज में 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय जोसेफेस्ट 2026 में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे वर्ष फर्स्ट रनर्स-अप का गौरव हासिल किया।
इस वर्ष महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, जिसमें शिवांश शेखर और आराध्या पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बेस्ट टीम अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं शिवांश शेखर को बेस्ट स्पीकर अगेंस्ट द मोशन और बेस्ट इंटरजेक्टर का भी सम्मान मिला।
परफेक्ट पिक्सेल्स (फोटोग्राफी) प्रतियोगिता में शुभ गुप्ता और दीपांश मनोचा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर डॉ. अनीता मॉरिस ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बेथनी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रयागराज का नाम रोशन करते रहेंगे।

