पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया प्रज्ञा इंटरप्राइजेज का फीता काटकर, नारियल फोड़कर किया शुभारंभ
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
गोंडा। जनपदवासियों के खान-पान एवं पेयजल का ध्यान रखते हुए स्थानीय बाजार में विभिन्न सामग्री रियायती दर पर उपलब्ध कराकर और सहूलियतें भी दी जायेगीं। उक्त जानकारी देते हुए प्रज्ञा इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर पवन जायसवाल ने बताया कि आम नागरिकों को विभिन्न सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना मूल उद्देश्य है। इसी के लिए गोंडा शहर के मुख्य रानी बाजार रेलवे स्टेशन रोड पर आज प्रज्ञा इंटरप्राइजेज का शुभारंभ पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा फीता काटकर नारियल फोड़कर किया गया। इस पुनीत अवसर पर आरपीएफ पोस्ट कमांडर नरेंद्र कुमार सिंह प्लेटफॉर्म निरीक्षक के एल यादव, पेंशनर्स कल्याण संस्था के अनिल श्रीवास्तव एवं के.बी सिंह जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, अनूप जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, पंकज सिन्हा, डॉ राजीव चौरसिया, बृजेश सिंह, रवि जायसवाल, इस्लाम, बच्चा जायसवाल, आशीष जायसवाल, लायंस क्लब से अमित पांडे, अतुल श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र जायसवाल, मनीष गोस्वामी, महेंद्र यादव, उमेश, मुकेश जायसवाल, दानिश, संतोष शुक्ला, इरतिजा हुसैन समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत प्रज्ञा इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर पवन जायसवाल द्वारा आगन्तुक आतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

