थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर वाहन चोरों को किया गया गिरफ्तार

थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर वाहन चोरों को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा दौराने गस्त मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0स0 278/2024 धारा 379 भादवि से संबंधित 02 शातिर अभियुक्तों को वृन्दावन नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम अर्जुन शुक्ला पुत्र त्रिवेणी शुक्ला नि0 सेक्टर 5 ई/3/42 तेलीबीग थाना पीजीआई लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष व दूसरे ने अपना नाम सोनू कोरी पुत्र स्व रामदीन नि0 587/85 गाँधीनगर तेलीबाग जनपद लखनऊ उम्र करीब 38 वर्ष बताया। अभियुक्तो के पास से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद कर व अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 30.04.2024 को वादी अखिलेश कुमार पुत्र राम नारायण की लिखित तहरीर पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 278/2024 धारा 379 भादवि वादी मोटरसाइकिल उतरठिया एटीएम के पास से चोरी होने के संबन्ध पंजीकृत कर विवेचना हेतु उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा को सुपुर्द किया गया था जिसमे बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *