थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा वादिनी / पीड़िता से दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस टीम के द्वारा मु0अ0स0 48/2024 धारा 542/354/504/506/376 भादवि व 3 (2)V, 3(1) द,ध SC/ST एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए थाना पुलिस ने कहा कि
दिनांक 30.04.2024 को वादिनी/पीड़िता द्वारा थाना हाजा पर विपक्षी द्वारा वादिनी के घर में घुसकर वादिनी मुकदमा के साथ छेडछाड करने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/2024 धारा 452/354 भादवि पंजीकृत कराया गया था। जिसमें बाद बयान पीडिता धारा 161 सीआरपीसी अवलोकन, बयान धारा 164 सीआरपीसी अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 04.05.2024 को मुकदमा उपरोक्त मे धारा 504/506/376 भादवि व 3(2)V, 3(1) द,ध SC/ST एक्ट की बढोत्तरी की गयी थी। दिनांक 05.05.2024 को थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त अमीन पुत्र रमजान निवासी ग्राम मिश्रीपुर धामामऊ थाना महिगवाँ जनपद लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष को पहाडपुर चौराहा के पास से मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर
अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा० न्यायालय किया गया।

