04 शातिर लुटेरों सहित लूट की योजना में शामिल 02 शातिर लूटेरों को किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। थाना पीजीआई व सर्विलांस सेल (डीसीपी पूर्वी) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर 04 शातिर लुटेरों सहित लूट की योजना में शामिल 02 शातिर लूटेरों को किया गया गिरफ्तार, लूटे गये 01 लाख 50 रुपये, 03 अदद दो पहिया वाहन, 02 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद अवैध देशी पिस्टल व दो अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद।
थाना पीजीआई पुलिस टीम रवाना होकर देखभाल
क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग
में मामूर होकर जगतखेड़ा नहर पर अपराध व अपराधियो के बारे में चर्चा कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबिर खास ने आकर सूचना दी आपके मुकदमे से सम्बन्धित 5-6 संदिग्ध व्यक्ति उसी तरह की मोटरसाइकिल व स्कूटी लेकर अमोल के जंगल में लूट के पैसै आपस में बाट रहे है इस सूचना पर विश्वास करके थाना पीजीआई व सर्विलांस सेल (डीसीपी पूर्वी) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर एक बारगी दबिश देकर व आवश्यक बल प्रयोग 06 व्यक्तियो को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियो से कड़ाई से पूछने पर उन्होने अपना नाम 01. अंश अवस्थी पुत्र नरेन्द्र कुमार अवस्थी निवासी ग्राम भरोसा पोस्ट मोन्दा तहसील सरोजनी नगर नियर आगरा एक्सप्रेस वे थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष 02. मो0 शारीक पुत्र लाल मोहम्मद निवासी फतेहगंज पो० काकोरी तहसील सरोजनी नगर थाना पारा लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष 03. मौसम पाल पुत्र श्रवण पाल निवासी ग्राम सलीमपुर बतौरा पो०- मोन्दा तहसील सरोजनी नगर थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष 04. युवराज पाल पुत्र स्व० अनुप कुमार पाल निवासी ग्राम भरोसा पोस्ट मोन्दा तहसील सरोजनी नगर नियर आगरा एक्सप्रेस वे थाना पारा जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष 05. आशुतोष अवस्थी पुत्र रंजन अवस्थी निवासी ग्राम भरोसा पोस्ट मोंदा, तहसील सरोजनीनगर, थाना पारा, लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष 06. सलमान उर्फ कल्लू पुत्र नौशाद निवासी ग्राम सुन्दरपुर थाना सण्डीला, जनपद हरदोई उम्र करीब 22 वर्ष पकड़े गये व्यक्तियो की जामा तलाशी ली गयी तो उपरोक्त के पास एक अदद नाजयाज पिस्टल 32 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस व पैसे के बारे पूछने पर बताया कि पैसा हम लोगो ने पिकप डाला किसान पथ के ऊपर डलौना के पास से लूटा था। पकड़े गये अभियुक्तगण को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

