थाना गोमतीनगर पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। थाना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0364/2024 धारा-328/354क/376घ/504/506 भादवि व 3 (2)V SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सुरेश चन्द्र वर्मा पुत्र स्व० अनूप चन्द्र वर्मा नि0 म0नं0 4/196 विराटखण्ड गोमतीननगर लखनऊ, मूल पता- ग्रा० बनीकोडर थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी मो0नं0 उम्र करीब 46 वर्ष को उसके निवास म0नं0 4/196 विराटखण्ड लखनऊ से व 02. मनोज कुमार वर्मा उर्फ बंटू पुत्र प्रेम प्रकाश वर्मा नि०- ग्रा० बनीकोडर थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी मो0नं0 उम्र करीब 52 वर्ष को उसके निवास ग्रा० बनीकोडर थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
अपराध का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 05.08.2024 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर एक किता प्रार्थना पत्र बावत प्रतिवादी गण द्वारा वादिनी को नशीला पदार्थ पिलाकर, वादिनी को निर्वस्त्र करने एवं वादिनी के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाकर, वीडियो बनाकर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने, वादिनी के साथ जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने विषयक दाखिल किया। प्रा० पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0364/2024 धारा- 328/354क/376घ/504/506 भादवि व 3(2)V SC/ST Act थाना गोमतीनगर लखनऊ दिनांक घटना 13.06.2024 समय अ०त०, घटना स्थल हुसडिया चौराहा थाना गोमतीनगर लखनऊ बनाम-01. सुरेश चन्द्र वर्मा उर्फ प्रधान निवासी ग्राम बनी कोडर जनपद बाराबंकी मो0नं0 9219468674, 02. आदर्श वर्मा उर्फ बन्टू निवासी अज्ञात, 03. रुद्रांश वर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र वर्मा निवासी अज्ञात, 04. उमेश वर्मा (वकील), पंजीकृत हुआ एवं विवेचना श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर को सुपुर्द हुयी। अभियोग उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा 02 नामजद अभियुक्तगणों 1. सुरेश चन्द्र वर्मा पुत्र स्व0 अनूप चन्द्र वर्मा नि0 म0नं0 4/196 विराटखण्ड गोमतीननगर लखनऊ, मूल पता- ग्रा० बनीकोडर थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी मो0नं0 उम्र करीब 46 वर्ष को अकिंत पते म0नं0 4/196 विराटखण्ड लखनऊ से व 02. मनोज कुमार वर्मा उर्फ बंटू पुत्र प्रेम प्रकाश वर्मा नि० ग्रा० बनीकोडर थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी मो0नं0 उम्र करीब 52 वर्ष को ग्रा० बनीकोडर थाना रामस्नेही घाट जनपद बाराबंकी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

