नगर पंचायत हैसर पर रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान सम्मेलन का हुआ आयोजन

नगर पंचायत हैसर पर रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान सम्मेलन का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे थे

बृहस्पतिवार को संत कबीर नगर जनपद के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत हैसर बाजार कार्यालय पर रानी अहिल्याबाई होलकर श्री शताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे थे । कार्यक्रम के प्रारंभ में अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने एक महिला के रूप में न्याय प्रिय शासन देकर भारतीय समाज को एक नया संदेश दिया है। रानी अहिल्याबाई होलकर भारत के एक छोटे से राज्य मालवा की रानी थी लेकिन उनके ऐतिहासिक फैसलों ने भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों के रास्ते पर चलकर एक समता मूलक समाज की स्थापना कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर जनहित के कार्य कर रहे हैं । प्रदेश की कानून व्यवस्था एक नजीर बनकर पेश हुई है। पिछली सरकारों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा को कुचलने का काम किया था।
वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता नीलमणि ने भारी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर राज्य में सुशासन स्थापित कर रही है महिला सशक्तिकरण के रूप में राज्य की सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। समाजवादी पार्टी के शासन में पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल था। प्रदेश में योगी सरकार की अस्तित्व में आने के बाद महिलाओं की इज्जत और आबरू से खेलने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा रही है। राज्य को विकसित बनाने के लिए सरकार निरंतर नए-नए प्रयास कर रही है। एक समृद्ध और सुरक्षित राज्य भाजपा सरकार ही दे सकती है।
कार्यक्रम में कपिल देव कनौजिया जिला मंत्री भाजपा उमेश सिंह नरेंद्र पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष ,कुलदीप मणि मिश्रा, रामकेश ,श्रीकांत ,शैलेंद्र कुमार, अटल पांडे, राजेश चतुर्वेदी, अवधेश उपाध्याय, सभासद सीमा चौहान, सभासद प्रतिनिधि रामानंद साहनी हारून, मस्लाउद्दीन, सभासद रमेश चौधरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *