जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा हज-2026 में जाने वाले हज यात्रियों को जनपदवार प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने हेतु निर्धारित केन्द्रों के माध्यम से हज यात्रियों को दिया जाना है जिसके अनुसार 18 फरवरी 2026 तक जनपद में जिला ट्रेनर के माध्यम से हज समिति द्वारा नामित केन्द्रो पर प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त के क्रम में उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा 76 हज यात्रियों की सूची संलग्न करते हुए अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल को प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने हेतु केन्द्र बनाया गया है, जिसमें नामित ट्रेनर्स अयाज अहमद खान, निवासी 233 उमरपुर जौनपुर मो0नं0 9451252836 के द्वारा 12 फरवरी, 2026 को ट्रेनिंग/टीकाकरण कराया जाना प्रस्तावित है।
————-
जिला सूचना कार्यालय जौनपुर द्वारा जारी

