भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग द्वारा होली पर रहा धमाल,होली गीतों पर जमकर थिरके बच्चे
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।मंगलवार को रामनगर कॉलोनी स्थित बीच मैदान पर भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग द्वारा बच्चो का धमाल कार्यक्रम हुआ।जिसमे होली व सिंधी गीतो पर सौ से अधिक बच्चो ने डांस व फैशन शो की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का शुभांरभ प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप जलाकर व माल्यार्पण कर हुआ समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर ने अध्यक्षता व संचालन महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने किया धमाल कार्यक्रम की मुख्य संयोजक साक्षी वासवानी व विशेष सहयोगी निधि खेटपाल,प्रिया मुर्जवानी व वंशिका गंगवानी रही बच्चो ने रग बरसे,होली आई रे,छोरा गंगा किनारे वाला,बरसाने की होली आई रे,जय जय झूलेलाल,वाह वाह सिंधी आदि गीतो पर बच्चो ने डांस कर धमाल किया बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमे समिति व यूथ विंग ने समाज के मुखियाओ का शाल ओढाकर स्वागत किया समारोह को सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश अंदानी व मुखिया पवन जीवानी और अशोक मदान, गिरधारी चावला,रमेश मोटवानी,मोहन मंध्यान, सुरेश पंजवानी, विश्व प्रकाश रूपन, कुमार माखेजा, अमृत राजपाल, नरेंद्र क्षेत्रपाल, सुखदेव साधवानी, सुमित माखेजा ने संबोधित किया इस मौके पर पचास से अधिक बार रक्त दान करने वाले विकास आहूजा को शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया गया धमाल कार्यक्रम मे प्रस्तुति देने वाले बच्चो व डायरेक्टरो को पुरस्कृत किया गया इस मौके पर राकेश तलरेजा,नारायण दास,विक्रम आहूजा,महेश आहूजा, दिलीप लखमानी,सुरेश तलरेजा,कपिल हासानी,जयराम दास,शंकर केवलरामानी,हरीश सावलानी,कमलेश माखेजा,सागर आहूजा,उमेश संगतानी,गोल्डन खत्री आदि मौजूद रहे

