रेतिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालिक्लीनिक के रुप मे चिन्हित
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या ने बताया कि अयोध्या के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-रेतिया को जन-सामान्य को बेहतर एवं विशेषज्ञ सेवायें उपलब्ध कराने हेतु पॉलिक्लीनिक के रूप में उच्चीकृत किया जाना हैं।इसके लिए विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,जनरल फिजिसियन,बाल रोग विशेषज्ञ,त्वचा रोग विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ,नाक, कान गला रोग विशेष 8. मानसिक रोग विशेषज्ञ) को रोस्टर के आधार पर ईम्पैनल किया जाना है।जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण परामर्श एवं उपचार सेवायें उपलब्ध करायी जा सके।इच्छुक विशेषज्ञ चिकित्सक जो इस पहल में सहभागिता करना चाहते हों, वे किसी भी कार्य दिवस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर अपना सहमति पत्र प्रस्तुत कर सकते है अथवा इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है अथवा शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यालय के ई-मेल आई०डी० urbanhealthfaizabad@gmail.com पर भी अपना सहमति पत्र प्रेषित कर सकते है। पॉलिक्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्कों द्वारा सेवा प्रदान करने पर प्रति दिवस रुपए 5000.00 सम्बन्धित के खातें में हस्तान्तरित किया जायेगा।

