(कुशीनगर) तुर्कपट्टी पुलिस ने अस्वस्थ युवती को सकुशल परिजनों को किया सुपूर्द, लोग कर रहे है प्रशंसा 

(कुशीनगर) तुर्कपट्टी पुलिस ने अस्वस्थ युवती को सकुशल परिजनों को किया सुपूर्द, लोग कर रहे है प्रशंसा
कुशीनगर, 06 सितम्बर (आरएनएस)। जनपद के तुर्कपट्टी थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। है।
पुलिस ने अनुसार 05 सितम्बर को पीआरबी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी चौराहे पर एक लड़की मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में घूम रही है। उसकी आयु देखने से लगभग 25 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही थी तथा वह अपना नाम व पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। सूचना प्राप्त होते ही तुर्कपट्टी थाने की मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुँची और उक्त लड़की को थाने पर लाया गया। थाने पर मिशन शक्ति टीम द्वारा अत्यंत धैर्य, संवेदनशीलता एवं निरंतर प्रयासों के साथ उससे पूछताछ की गई। लड़की की मानसिक स्थिति के कारण नाम-पता प्राप्त करने में टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। बार-बार प्रयास करने तथा टूटे-फूटे शब्दों को जोड़कर समझने के उपरांत अंततः उसने अपना नाम गुलशन आरा, पुत्री मोहम्मद शहाबुद्दीन आलम, निवासी सोरहवा, थाना विशुनपूरा, जनपद कुशीनगर बताया। पुलिस टीम ने उक्त पते का सत्यापन कराने के उपरांत लड़की के पिता को सूचित किया तथा उन्हें थाने पर बुलाकर उक्त लड़की को सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संवेदनशील कार्यवाही से एक बेटी सुरक्षित रूप से अपने परिवार के पास पहुंच सकी। तुर्कपट्टी थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा की इस पहल की लोग प्रशंसा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *