(कुशीनगर) राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर को
कुशीनगर, 07 सितंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना व वाह्य न्यायालय, कसया, कुशीनगर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाना है।
सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक मामला, आपराधिक मामला, बिजली बिल का विवाद, चेक विवाद, पैसा वसूली का विवाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर से सम्पर्क कर सकते हैं।

