खाद्य विभाग टीम ने थाना तारुन पुलिस के साथ किया कार्यवाई

खाद्य विभाग टीम ने थाना तारुन पुलिस के साथ किया कार्यवाई

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)

अयोध्या।देवेंद्र पांडे प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन को मुखबिर खास ने सूचना दिया कि नंसा बाजार में मिश्रित मिठाइयां गोदाम में छुपा कर रखी गई है।इस सूचना पर एसडीम बीकापुर के माध्यम से डॉक्टर पीके त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तारुन के पुलिस टीम के साथ नंसा बाजार स्थित सत्यम मोदनवाल पुत्र वेद प्रकाश मोदनवाल के मिठाइयों के गोदाम पर छापा मारा गया। गोदाम पर लगभग 07 कुंतल विभिन्न प्रकार की मिठाइयां कीमत लगभग 85000 रुपये वेस्ट विक्रय उपलब्ध भंडारी एवं प्रदर्शित थी।सत्यम मोदनवाल से खाद्य व्यवसाय हेतु अनिवार्य लाइसेंस मांगा गया तो प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेह के आधार पर छेना रसगुल्ला बर्फी तथा डोडा बर्फी के नमूने लेकर प्रयोगशाला को विश्लेषण हेतु प्रेषित किए गए।25680 रुपये मूल्य का 214 किलोग्राम छेना रसगुल्ला नष्ट कराया गया।तथा लगभग 05 कुंतल उपलब्ध मिठाइयों के विक्रय पर रोक लगाई गई।तथा निर्देशित किया गया कि खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने के उपरांत ही खाद्य व्यवसाय संचालित करें, विश्लेषण के उपरांत नियमानुसार अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *