सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय महिला की मौत, बाबा बाजार–मां कामाख्या भवानी रोड पर हुआ हादसा
(राजन तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।मां कामाख्या भवानी रोड पर मां कामाख्या नगर पंचायत की सीमा के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सैदपुर निवासी जनक लली, पत्नी गोली रैदास, के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला किसी आवश्यक कार्य से बाबा बाजार चौराहा आई थी। कार्य निपटाकर लौटते समय मां कामाख्या नगर पंचायत बॉर्डर के पास, अकेले पेड़ के समीप चलती बाइक से अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। गिरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, महिला सीधे सड़क पर गिरी और सिर फटने के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी एवं भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सनातनी अमर तिवारी ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को बुलवाकर उपचार के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।

