लखनऊ पहुंचे उपराष्ट्रपति : मेयर संयुक्ता भाटिया और उप मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह दस बजे के करीब लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया व अन्य ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति लखनऊ में विकास नगर के लिए रवाना हो गए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बेटी कामना के पति कार्तिकेय की मामी रश्मि सिंह का 19 नवंबर को निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थीं। वह उनकी शांति पाठ में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन की सूचना देर रात में प्रशासन को मिली। 11 बजे उपराष्ट्रपति शांति पाठ में पहुंचे और 45 मिनट रहने के बाद यहां से निकल गए। इस दौरान वे मीडिया से भी मुखातिब नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *