शिक्षामित्र मूल विद्यालय वापसी की मांग को लेकर  बीएसए से मिला शिक्षामित्र संघ

शिक्षामित्र मूल विद्यालय वापसी की मांग को लेकर  बीएसए से मिला शिक्षामित्र संघ
अयोध्या। शिक्षामित्र का मूल विद्यालय में और पति के निवास स्थान पर स्थानांतरण / समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद से मुलाकात किया। इस संबंध में श्री मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी जनपद के तीन ब्लाकों का समायोजन बिल जिला मुख्यालय पर न होने के कारण लिस्ट निकलने में विलंब हुई है। जिसे बीएसए लालचंद  ने आते ही जारी करने की बात को कहा है। दूसरी और मसौधा ब्लाक में तैनात शिक्षा मित्र अर्चना सिंह का लंबित मानदेय प्रकरण भी शीघ्र निस्तारित करने की बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  ने कही है। उपरोक्त ज्ञापन पत्र कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री राम नाथ यादव, सोहावल ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष प्रताप सिंह, मसौधा ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *