आरक्षी सौरभ द्विवेदी ने युवक के खोए 3000 रुपये देकर किया सराहनीय कार्य
(अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।अयोध्या पुलिस की ईमानदार और संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है। 25 फरवरी 2026 को एक युवक के ₹3000 रास्ते में कहीं गिर गए, जिससे वह काफी परेशान होकर इधर-उधर तलाश कर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षी सौरभ द्विवेदी को जमीन पर पड़ी धनराशि मिली। उन्होंने आसपास नजर दौड़ाई तो एक युवक चिंतित अवस्था में दिखाई दिया।पूछताछ करने पर युवक ने अपने पैसे गिर जाने की जानकारी दी। आवश्यक पुष्टि के बाद आरक्षी सौरभ द्विवेदी ने पूरी ₹3000 की राशि युवक को सुपुर्द कर दी। अपनी खोई रकम वापस पाकर युवक के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने आरक्षी का आभार जताते हुए अयोध्या पुलिस की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

