ऑपरेशन वज्रपात” सोशल मीडिया पर भय, आतंक एवं अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस का प्रहार-*

*“ऑपरेशन वज्रपात” सोशल मीडिया पर भय, आतंक एवं अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस का प्रहार-*

देश की उपासना ब्यूरो

जौनपुर: श्री वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी महोदय द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत, श्री कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में दिनांक 01.06.2026 से 05.06.2026 तक जनपद जौनपुर में सोशल मीडिया एवं स्थानीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक गैंगों, अराजक तत्वों तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 05 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद में सक्रिय गैंग लीडरों एवं उनके सदस्यों की पहचान कर उनकी गतिविधियों का गहन सत्यापन किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, गैंगों एवं उनके समूहों की निगरानी करते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रभावी निरोधात्मक एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। साथ ही मारपीट, धमकी, अवैध गैंग संचालन, शांति व्यवस्था भंग करने तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। अभियान के माध्यम से जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सशक्त करने का कार्य किया गया।

*आपरेशन वज्रपात के तहत जौनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*

चिन्हित गैंग की संख्या-56

गैंग लीडर व सदस्य की संख्या-423

आपरेशन वज्रपात के दौरान कुल 10 अभियोग पंजीकृत हुए, जिनमें से 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान 44 अभियुक्त के विरुध्द गुण्डा एक्ट, 126 अभियुक्त के विरुद्ध 110 जी, 06 अभियुक्तों के विरुध्द गैंग्स्टर एक्ट, 90 अभियुक्तों के विरुध्द निरोधात्मक पाबन्धी की कार्यवाही की गई है।

 

*भविष्य में भी “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर संचालित की जाती रहेंगी।* सोशल मीडिया एवं स्थानीय स्तर पर सक्रिय नए आपराधिक गैंगों, अराजक तत्वों तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क एवं प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। चिन्हित किए जाने वाले गैंग लीडरों एवं सदस्यों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने हेतु यह अभियान निरंतर अमल में लाया जाता रहेगा।

*गैंग के कार्य करने का तरीका-*

1.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील, फोटो एवं वीडियो अपलोड कर अपना प्रभाव एवं भय प्रदर्शित करना।

2.अवैध असलहों एवं हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में दहशत का माहौल उत्पन्न करना।

3.भय एवं आतंक का वातावरण बनाकर गुंडागर्दी, दबंगई जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहना।

4.आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का समूह बनाकर संगठित गैंग के रूप में कार्य करना तथा आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देना।

5.मारपीट, धमकी, शांति भंग एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करना।

6.अपराध संबंधी वीडियो, पोस्ट एवं संदेश प्रसारित कर युवाओं को प्रभावित करना तथा असामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना।

 

*जिले में चिन्हित प्रमुख गैंग-*

1.महाकाल गैंग, 2.अविरल गैंग, 3.कर्रा गैंग, 4. सूटर गैंग 505, 5.कट्टा गैंग-606, 6.टीम दादा मुफ्तीगंज 9696 गैंग, 7.शक्तिमान गैंग, 8.यदुवंशी गैंग, 9.शिवा-94 गैंग, 10.पंकज किंग-8558 गैंग, 11.राउडी-001 गैंग, 12. मेढ़ा गैंग, 13.आशु यादव राइडर गैंग 14.जानसन गैंग, 15.सावन गैंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *