ग्राम पंचायत अधिकारी को दस हजार रुपये घूस लेते विजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

ग्राम पंचायत अधिकारी को दस हजार रुपये घूस लेते विजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।विकासखंड/तहसील सोहावल ग्राम पंचायत अधिकारी को 10 हजार घूस लेते हुए विजिलेंस टीम अयोध्या ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया।विजिलेंस टीम अयोध्या ने सोहावल तहसील में नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को 10 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।शिकायतकर्ता मुख्तार अहमद मैं आरोप लगाया था कि पुत्र-पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के लिए ₹10000 मांगे थे शिकायतकर्ता मुख्तार अहमद ग्राम चिर्रा मोहमदपुर थाना रौनाही निवासी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सतर्कता उत्तर प्रदेश में की थी।सोहावल तहसील में नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *