पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप
प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र में डीआरएम कार्यालय के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पांच बच्चों की मां पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने सरायममरेज थाने में तैनात दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि दरोगा ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी से मुकर गया है। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। महिला अपनी मांगों को कागज पर लिखकर नीचे फेंकती रही।
महिला ने अपनी प्रमुख मांगों में सबसे पहले आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की बात कही है। उसकी दूसरी मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत कराने की है। इसके अलावा महिला ने बताया कि उसके घर की बिजली वर्ष 2025 से कटी हुई है और इसे तत्काल जुड़वाने की मांग की है।
महिला पानी की टंकी पर दो बोतल पानी लेकर चढ़ी थी। पुलिस और आसपास मौजूद लोगों की ओर से उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही।
पुलिस के अनुसार महिला ने वर्ष 2025 में आरोपी दरोगा संजय यादव के खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। वर्तमान में संजय यादव सरायममरेज थाने में तैनात बताया जा रहा है।
महिला मेजा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और उसकी शादी कोरांव इलाके में हुई है। वह पांच बच्चों की मां है। उसके चार बेटे और एक बेटी हैं। महिला के मुताबिक उसका बड़ा बेटा 22 वर्ष का है।
महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिसकर्मी लगातार महिला से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं। महिला की मांग है कि आरोपी दरोगा को उसके सामने लाया जाए और उसकी शिकायत पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल महिला के टंकी पर होने के कारण मौके पर भीड़ जमा है और पुलिस उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। मामले में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और पूर्व में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
फोटो
मजलिस जो आज इब्ने अली उन नक़ी की है
मोमबत्ती की रौशनी में शहादत इमाम हसन अस्करी पर निकाला गया ताबूत
प्रयागराज। माहे रबीउल अव्वल की सातवीं को इमाम हसन अस्करी इब्ने अली नक़ी की शहादत की शब में इमामबाड़ा मिर्जा नकी बेग चकय्या नीम में चुप ताजिया के अशरे की मजलिस जो सगीर हुसैन सग्गी साहब मरहूम द्वारा क़ायम की गई उसे मौजूदा आयोजक बशीर हुसैन के संयोजन में आयोजित की गई।
जिसमें रजा इस्माईल सफवी, काज़िम अब्बास , शहंशाह सोनवी ने अलग अलग दिनों में मर्सियाख्वानी करी तो मौलाना सैय्यद रजी हैदर रिजवी साहब क़िब्ला ने शहादत ए इमाम ए हसन अस्करी पर मार्मिक अन्दाज में वर्णन किया। बाद मजलिस इमामबाड़े की लाईटों को बुझा कर मोमबत्ती की रौशनी व सुगंधित लोबान की धूनी में गुलाब व चमेली के फूलों से सजा विशाल ताबूत जियारत को निकाला गया।
अन्जुमन हैदरिया रानीमंडी के नौहाख्वानो ने पुरदर्द नौहा पढ़ा। बशीर हुसैन, असद हुसैन बब्बू , हसन रिजवी, बब्लू, हैदर, मूसी आदि शामिल रहे।
वहीं बख्शी बाजार में स्व अबरार हुसैन के अजाखाने पर मिर्जा अजादार हुसैन की ओर से सालाना मजलिस में सैय्यद हैदर मेंहदी व अलमदार काज़मी ने सोजख्वानी की तो शायर अनवार अब्बास ने पेशख्वानी की। मौलाना सैय्यद ऊरुज अब्बास साहब ने मजलिस को खिताब किया अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार ने नौहा पढ़ कर पुरसा पेश किया।
फोटो
पेंशन तिरंगा यात्रा में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प
अटेवा प्रयागराज ने डायट से सुभाष चौराहा तक निकाली विशाल पेंशन तिरंगा यात्रा
प्रयागराज। अटेवा पेंशन बहाली मंच, उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित पेंशन तिरंगा यात्रा के क्रम में अटेवा प्रयागराज द्वारा डायट प्रयागराज से सुभाष चौराहा तक विशाल पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए और पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अधिकार है। सरकार को कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए।
यात्रा से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कनौजिया ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के खिलाफ चल रही लड़ाई में सफलता तभी मिलेगी, जब सभी शिक्षक और कर्मचारी संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। प्रदेश आईटी सेल के दानिश इमरान एवं संजय पटेल ने टेट परीक्षा की अनिवार्यता को शिक्षक हित के विपरीत बताते हुए इस पर पुनर्विचार की मांग की।
अटेवा प्रयागराज के मीडिया प्रभारी एवं कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने कहा कि यदि सरकार समानता और सामाजिक न्याय की बात करती है तो सांसदों एवं विधायकों की पेंशन व्यवस्था पर भी पुनर्विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक कोई नियमित सरकारी नौकरी नहीं करते, फिर उन्हें और उनके परिवार को पेंशन की सुविधा क्यों दी जाए? उन्होंने मांग की कि सांसदों एवं विधायकों को मिलने वाली पेंशन एवं परिवार पेंशन की व्यवस्था समाप्त की जाए और देश के उन शिक्षक-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का अधिकार दिया जाए, जिन्होंने अपनी पूरी सेवा अवधि सरकार की सेवा में बिताई है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आर.के. यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम सिंह एवं अंजना सिंह ने आगामी 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित अटेवा की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
पेंशन तिरंगा यात्रा को विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों ने नैतिक समर्थन दिया। इनमें टीचर्स सेल्फ केयर टीम, उत्तर प्रदेश; विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश; प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश; उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ—एकजुट; उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ; आदि प्रमुख रहे।
यात्रा में प्रमुख रूप से उपेंद्र वर्मा, फूलचंद यादव, धर्मराज यादव, राम अचल पाल, संजीत कुमार, संदीप कुशवाहा, संतोष कुमार गुप्ता, गुलाब,जय प्रकाश, अशोक, सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, सुरेश,सुरेन्द्र प्रताप, देवराज, कमल सिंह, पुष्पराज, सचिन रावत, रविन्द्र कुमार, कमल उसरी, वासिम, पुष्प लता, अंजुला दास, प्रभा देवी, मधू वर्मा, अनुपम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, देवी प्रसाद, अंजली अत्रि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।
फोटो
टीपीएस ने जीती टेबल टेनिस रोलिंग शील्ड प्रतियोगिता
प्रयागराज। टैगोर पब्लिक स्कूल ने पतंजलि ऋषिकुल को हराकर 8वीं प्रो. दामोदर दास खन्ना मेमोरियल इंटर स्कूल टेबल टेनिस रोलिंग शील्ड प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
टैगोर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में कुल चार टीमें टैगोर पब्लिक स्कूल, पतंजलि ऋषिकुल, सेंट्रल एकेडमी और आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट ने सेमीफाइनल में पहुंची। फाइनल में टैगोर पब्लिक स्कूल ने पतंजलि ऋषिकुल को हराया। आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसकेपी सोसायटी के सचिव शोहित खन्ना ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित, सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। इबादुर रहमान मुख्य रेफरी एवं अशफाक अहमद और आनक चतुर्वेदी सहायक रेफरी रहे। टैगोर पब्लिक स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्वेता सक्सेना ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति श्रीवास्तव और फहाद सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर टैगोर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित खन्ना, अध्यक्ष डॉ. आरके टंडन तथा प्रबंध समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो
कोटेदारों ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया मांग पत्र
प्रयागराज। जिले के कोटेदारों ने आज जिलाधिकारी प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति व जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज से मिलकर 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र का नेतृत्व व गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज ने किया।
उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि हम लोगों की मांग पर जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। जिलाधिकारी प्रयागराज ने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों पर हम आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ और कोटेदारों की एक बैठक कराई जाएगी और उन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
मांग पत्र के समय प्रमुख रूप से बसंत लाल सरोज जिला महामंत्री, राजकरण सिंह जिला उपाध्यक्ष, रामलला मिश्र जिला उपाध्यक्ष, कौशलेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार शुक्ला तहसील अध्यक्ष मेजा, सरदार सिंह, रामसूरत सिंह, राजू केसरवानी, अवधेश कुशवाहा, सौरभ केसरवानी, गुलाबचंद, सुकेश कुमार यादव, नितेश सिंह, जय राम मिश्रा, जियालाल सहित तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।
फोटो
बारावफात पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र में आने वाले बारह रबीउल अव्वल,बारावफात जिसे मुस्लिम समाज के लोग पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, इसी को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। करेली के एक गेस्ट हाउस में सेंट्रल पीस कमेटी के अध्यक्ष चांद मियां की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना प्रभारी करेली सच्चिदानंद सिंह, सभी चौकी इंचार्ज, क्षेत्र के पुलिसकर्मी, पार्षदगण, जुलूस के आयोजक एवं संभ्रांत नागरिक के साथ मीटिंग की गई। थाना प्रभारी ने सभी आयोजकों से एक-एक करके जुलूस के संबंध में जानकारी ली और कहा कि यदि किसी स्थान पर किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत है तो इसकी जानकारी अभी से पुलिस को दें, ताकि उसका तत्काल समाधान कराया जा सके।
थाना प्रभारी ने कहा कि सभी जुलूस पूर्व की तरह पारंपरिक मार्ग और शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जाएं।
मीटिंग में एसआई अमृत जायसवाल, अजीत मौर्य, बृजेश सरोज, विजय प्रकाश, विकाश सिंह, महेंद्र सिंह एवं तारिक अनवर अंसारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, पार्षद कसान सिद्दीकी, पार्षद सलामत उल्ला खान, सफ़राज़ पार्षद अब्दुल समद पार्षद मोहम्मद आमिर दिगम्बर त्रिपाठी आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
फोटो
नालों और सरकारी जमीनों से हटाए जाएंगे कब्जे, चलेगा बुलडोजर
डीएम ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, पांच अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
प्रयागराज। बारिश के बाद जलभराव से जूझ रहे प्रयागराज में अब अवैध कब्जों पर कार्रवाई होगी। जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर, करेली और मुंडेरा समेत कई इलाकों में जलभराव के बाद प्रशासन ने नालों और जलनिकासी मार्गों पर हुए अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पीडीए, नगर निगम, नजूल और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सरकारी नालों, राजकीय आस्थान और नजूल की जमीन पर हुए कब्जे चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिन में मांगी गई है।
पिछले करीब एक सप्ताह से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। कई जगह बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा था। प्रशासन की पड़ताल में सामने आया कि कुछ स्थानों पर पुराने नालों और जलनिकासी से जुड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया गया है। इससे पानी के बहाव का रास्ता बाधित हो गया।
अतिक्रमण के कारण कई नालों तक सफाई के लिए पहुंचना भी मुश्किल हो रहा था। नालों का प्रवाह बाधित होने से बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल सका। इसका सीधा असर रिहायशी इलाकों पर पड़ा और जलभराव की समस्या गंभीर हुई।
डीएम ने पीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (नजूल), नगर मजिस्ट्रेट और सदर एसडीएम को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी है। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी नालों, राजकीय आस्थान और नजूल की जमीन पर हुए अवैध कब्जे चिह्नित करेंगे। इसके बाद संबंधित कब्जेदारों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर जलनिकासी का रास्ता खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने पुलिस उपायुक्त नगर को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। अपर जिलाधिकारी (नगर) को संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई कराने
और इसकी आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

