स्टेट यूनानी मेडिकल कॉलेज में बृजेश कुमार राय को दी गयी भाव भीनी विदाई 

स्टेट यूनानी मेडिकल कॉलेज में बृजेश कुमार राय को दी गयी भाव भीनी विदाई

लगभग तीन दशकों की शासकीय सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज। स्टेट यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, प्रयागराज में आज आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के कर्मचारी बृजेश कुमार राय की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने की।

बृजेश कुमार राय ने वर्ष 2001 में अपनी शासकीय सेवा का शुभारंभ किया था। उन्होंने आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्ष 2016 से वे स्टेट यूनानी मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में कार्यरत थे। आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत वे शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने बृजेश कुमार राय की दीर्घकालीन सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं संस्थान के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रो. नजीब हनजला अम्मार, प्रो. इरफान अहमद एवं प्रो. मोहम्मद आसिफ हुसैन उस्मानी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, प्रो. कफील अहमद, प्रो. सैयद फज्लुर्रहमान काजमी, डॉ. उसामा अहमद, डॉ. बिलाल अहमद सहित अन्य शैक्षणिक कर्मचारी, कार्यालय कर्मचारी एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित र

हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *