स्मार्ट मीटर लगाने का काम रुका, अब नहीं होंगे नए मीटर: सीमा द्विवेदी

स्मार्ट मीटर लगाने का काम रुका, अब नहीं होंगे नए मीटर: सीमा द्विवेदी

जौनपुर,23 अप्रैल। यूपी के जौनपुर में गुरुवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने विभिन्न समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है और जनता को इस संबंध में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
सांसद द्विवेदी ने कहा कि सरकार और संबंधित मंत्री ने निर्णय लेते हुए स्मार्ट मीटर की स्थापना पर फिलहाल रोक लगा दी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि अब नए स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे।
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने आल इंडिया त्रिमूल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी को कानून, संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है और वह अपने हितों के अनुसार काम करती है। उन्होंने मान्यता को संविधान के दायरे में रहकर काम करने की सलाह दी और दावा किया कि पश्चिम बंगाल में आगामी समय में भाजपा की सरकार बन सकती है।
वहीं के कांग्रेस सांसद द्वारा प्रधानमंत्री न पर की गई टिप्पणी की उन्होंने कड़ी निंदा की। द्विवेदी ने इसे राजनीतिक दिवालियापन बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद शर्मनाक है और इसकी व्यापक स्तर पर आलोचना होनी चाहिए।
नारी शक्ति अधिनियम के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विधेयक पारित हो चुका है, लेकिन इसके क्रियान्वयन के लिए संवैधानिक प्रक्रियाएं आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि परिसीमन और जनगणना जैसी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा।
सांसद द्विवेदी के इन बयानों के बाद स्मार्ट मीटर और अन्य राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *