दिगम्बर जैन मन्दिर में हुआ झण्डारोहण , इन्द्रध्वज विधान का शुभारंभ

दिगम्बर जैन मन्दिर में हुआ झण्डारोहण , इन्द्रध्वज विधान का शुभारंभ

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।श्री भगवान ऋषभदेव बड़ी मूर्ति दिगम्बर जैन मन्दिर रायगंज में भारतगौरव गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के संघ सानिध्य में इन्द्रध्वज महामण्डल विधान का शुभारंभ झण्डारोहण पूर्वक हुआ महाराष्ट्र से आए हुए भक्तों के द्वारा पाँच दिवसीय महानुष्ठान का शुभारंभ आज प्रात:काल भगवान ऋषभदेव की बड़ी मूर्ति का अभिषेक एवं शांतिधारा पूर्वक शुभारंभ किया गया १२ फुट बाई १२ फुट का मंडल बनाकर के पंचमेरू एवं ४५८ जिनालय को मण्डल पर स्थापित करके विधान का झण्डारोहण पूर्वक शुभारम्भ किया गया जिसमें मुख्य रूप से सौधर्म संजय जैन पापड़ीवाल, विजय जैन पापड़ीवाल संभाजीनगर औरंगाबाद निवासी ५० लोगों के साथ में इस महाअनुष्ठान को सम्पन्न कर रहे हैं। झण्डारोहण पापडीवाल परिवार के मुख्य कुमकुम बाई पन्नालाल पापड़ीवाल के कर कमलों से हुआ गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने इस अवसर पर कहा कि त्रिलोक के जिनालय की ये यात्रा है जिसमें ४५८ जिनालय हैं उन जिनालयों की प्रतिदिन महापूजा है एवं उसकी आकृति यहाँ पर बनाकर के आप सभी ध्वजा चढ़ाकर के आराधना करेंगे जिससे अनंत गुणा पुण्य का सम्पादन होगा सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य श्री विजय कुमार जैन के कुशल निर्देशन में सम्पन्न किया जा रहा है जैन मन्दिर के पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के नेतृत्व में एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है आज इस क्रम में मंडप प्रतिष्ठा, इन्द्र प्रतिष्ठा, अंकुरारोपण, जाप्यनुष्ठान एवं सकलीकरण पूर्वक प्रारम्भिक विधि करके विधान का शुभारंभ किया गया शाम को भगवंतों की एवं पूज्य माताजी की मंगल आरती का सभी ने धर्म लाभ लिया इस क्रम में महिला मण्डल संभाजीनगर (महा.) के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *