सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मृतक के घर पहुंचे महापौर, जताया शोक

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मृतक के घर पहुंचे महापौर, जताया शोक

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी गुरुवार को सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से मृत गौरव सोनी के घर शुक्रवार को पहुंचे।इस मौके पर उन्होंने परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने चौराहा जाकर निजी अस्पताल में भर्ती घायल श्रमिक आदर्श राजभर से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन से बातचीत कर बेहतर इलाज के लिए भी निर्देशित किया।इस दौरान महापौर ने आर्थिक सहायता भी प्रदान की।उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्त, अजय पांडे, भाजपा नेता अवधेश अग्रहरि, केशव बिगुलर भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *