आईसीएमआर-एसटीएस प्रोजेक्ट में एमबीबीएस छात्र आदर्श कुमारw² यादव का चयन होने पर* *मेडिकल कालेज जौनपुर के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया सम्मानित

आईसीएमआर-एसटीएस प्रोजेक्ट में एमबीबीएस छात्र आदर्श कुमार यादव का चयन होने पर :मेडिकल कालेज जौनपुर के लिए गौरव शाली क्षण
संवाददाता प्रवीण अस्थाना
*जौनपुर* : उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एमबीबीएस बैच 2025 के छात्र आदर्श कुमार यादव का प्रतिष्ठित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) – शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप (STS) प्रोजेक्ट के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय है तथा चिकित्सा विद्यार्थियों में शोध एवं वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस शोध परियोजना में डा0 अनिल कुमार, सहायक आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्र आदर्श कुमार यादव को शोध की वैज्ञानिक पद्धति, अध्ययन प्रक्रिया, डेटा संकलन एवं विश्लेषण तथा शोध कार्य के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डा0) आर0 बी0 कमल ने छात्र आदर्श कुमार यादव को सम्मानित करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ शोध एवं अनुसंधान का भी विशेष महत्व है। विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही वैज्ञानिक सोच विकसित करने और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आईसीएमआर-एसटीएस जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की शोध परियोजना में छात्र का चयन महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अनुज सिंह एवं चिकित्सा शिक्षक डॉक्टर मुदित चौहान, डा0 पूजा पाठक, डा0 नवीन सिंह, डा0 आदर्श कुमार द्वारा छात्र को शोध कार्य के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महाविद्यालय परिवार ने आदर्श कुमार यादव को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सफलता उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ शोध एवं अनुसंधान की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उपलब्धि है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *