(मुंबई)हनुमान अंशÓ पहले 21 दिन में सिर्फ 12 करोड़, 31वें दिन 100 करोड़ पार कर बड़ी फिल्मों को चटाई धूल

(मुंबई)हनुमान अंशÓ पहले 21 दिन में सिर्फ 12 करोड़, 31वें दिन 100 करोड़ पार कर बड़ी फिल्मों को चटाई धूल
मुंबई ,06 सितंबर ,(आरएनएस)। सिनेमाघरों में बिना किसी बड़े पीआर और स्टारडम के उतरी फिल्म ‘हनुमान अंशÓ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा करिश्मा कर दिखाया है जिसकी मिसालें सालों तक दी जाएंगी। रिलीज के पहले तीन हफ्तों तक गुमनामी के अंधेरे में रहने वाली इस छोटे बजट की फिल्म ने अपने 31वें दिन जादुई 100 करोड़ रुपये के क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है। शुरुआती 21 दिनों में महज 12 करोड़ रुपये जुटाने के बाद चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में ऐसा विस्फोटक उछाल आया कि बड़े-बड़े ट्रेड पंडित भी भौचक्के रह गए।
शुरुआती हफ्तों में घट गई थीं स्क्रीन्स, लगा था फ्लॉप हो जाएगी
सात अगस्त को जब यह फिल्म थिएटर्स में आई, तो इसे दर्शकों की बेरुखी का सामना करना पड़ा। पहले हफ्ते में फिल्म केवल 250 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई और महज 1.08 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 14 अगस्त को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2Ó और सनी देओल की ‘बंटवाराÓ के सामने यह पूरी तरह दब गई। दूसरे हफ्ते में ‘आवारापन 2Ó ने 113.50 करोड़ का कारोबार किया, जबकि ‘हनुमान अंशÓ की स्क्रीन घटकर महज 25 रह गईं और यह सिर्फ 40 लाख रुपये की कमाई कर सकी। उस वक्त फिल्म का थिएटर से बोरिया-बिस्तर बंधना तय माना जा रहा था।
माउथ पब्लिसिटी का असर और तीसरे हफ्ते से जागी उम्मीद
असली कहानी तीसरे हफ्ते में उस समय पलटी जब दर्शकों के जबर्दस्त पॉजिटिव रिव्यूज और सोशल मीडिया पर माउथ पब्लिसिटी का असर दिखने लगा। ‘आवारापन 2Ó की रफ्तार सुस्त पड़ते ही दर्शकों ने ‘हनुमान अंशÓ की ओर रुख करना शुरू कर दिया। नतीजतन तीसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में अप्रत्याशित उछाल आया और इसने सीधे 10.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया। कंटेंट की ताकत के दम पर फिल्म सिनेमाघरों में धीरे-धीरे पैर जमाने लगी थी।
चौथे हफ्ते हुआ असली चमत्कार, ‘टॉक्सिकÓ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
26 अगस्त को जब बड़े बजट और भारी-भरकम स्टारकास्ट वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिकÓ रिलीज हुई, तो माना जा रहा था कि अब इस छोटी फिल्म का सफर खत्म हो जाएगा। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा। चौथे हफ्ते में ‘हनुमान अंशÓ की दैनिक कमाई दहाई के आंकड़ों में पहुंच गई और इसने चौथे हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ 61 करोड़ रुपये बटोर लिए। जहां ‘टॉक्सिकÓ की कमाई में दूसरे हफ्ते भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं ‘हनुमान अंशÓ प्रतिदिन बड़ी फिल्मों से ज्यादा टिकटें बेचकर 6 सितंबर को 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। अब ‘मिर्जापुर द मूवीÓ जैसी बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद इस फिल्म का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *