युवती ने अमर में फांसी लगाकर दे दी जान
मां-बाप मेला देखने गए थे, लौटने पर हुई जानकारी
प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के कनैला गांव में गुरुवार रात एक युवती ने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मां-बाप घर पहुंचे तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हों सका हैं। पुलिस घटना क़ी जांच कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी राम कुशल भारतीय मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियों ने चांदनी तीसरे नंबर पर थी। चांदनी ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी। गुरुवार की रात पिता और माता डांडी मेले में गए हुए थे। घर में बड़ी और छोटी बहन छत पर थीं। चांदनी अपने कमरे में अकेली थी। कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो बड़ी बहन को शक हुआ। बहनों ने तुरंत पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बुलाया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना पुलिस क़ो फिर गई तो चौकी प्रभारी फ़ोर्स के साथ पहुंचकर दरवाजे को तोड़वाया और शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नैनी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, छात्रा के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। लेकिन आत्महत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही
है।

