सोने की ढेड़िया धारण कर भक्तों को दर्शन देंगी मां कल्याणी
दो दिवसीय ढेड़ियां महोत्सव एवं मां कल्याणी का वार्षिकी महाश्रृंगार 24 एवं 25 अक्टूबर को*
प्रयागराज। ढेड़िया के पर्व पर शक्तिपीठ माँ कल्याणी देवी जी का दो दिवसीय वार्षिक महाश्रृंगार 24 एवं 25 अक्टूबर को होगा। माँ कल्याणी देवी का श्रृंगार सम्पूर्ण सोने के आभूषणों, एवं बेला, गुलाब के पुष्पों द्वारा किया जायेगा।
माँ अपने हाथों में सोनें की ढेड़िया धारण कर भक्तों की सारी विपत्ति दूर करेंगी। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पूरे मंदिर की सज्जा दिनेश शर्मा (डी.के. आर्टीशियन) के द्वारा, फूलों, फलों एवं अनेक श्रृंगार सामग्री के द्वारा बहुत आकर्षक ढंग से की जायेगी। माँ कल्याणी के श्रृंगार का दर्शन दोनों दिन 24 एवं 25 अक्टूबर को सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक भक्तों को प्राप्त होगा। माँ की महाआरती सायं 7 बजे उतारी जायेगी।
इसके अलावा माँ कल्याणी जी का महाभिषेक, षोडशोपचार पूजन पं. श्याम पाठक के द्वारा किया जायेगा, माँ का महाश्रृंगांर एवं महाआरती पं. सुशील का पाठ किया जायेगा। विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा नवचंडी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जायेगा।
पंडित सुशील पाठक ने बताया कि ढेड़िया का यह श्रृंगार विगत 150 वर्षों से माँ कल्याणी जी के मंदिर में किया जाता है, उपरोक्त श्रृंगार प्रयागराज के विशिष्ट श्रृंगार में अपना स्थान रखता है।

